Sunday, April 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest NewsDr. Abendkar की मूर्ति तोड़ने वाले आरोपी की मां ने किए चौंकाने...

Dr. Abendkar की मूर्ति तोड़ने वाले आरोपी की मां ने किए चौंकाने वाले खुलासे

आरोपी की मां पहली बार कैमरे के सामने आई हैं।

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर एक युवक ने अमृतसर में हथौड़ी से डॉ. भीमराव अबेंडकर की मूर्ति तोड़ने की कोशिश की। जिसके बाद अब अमृतसर में दलित समाज ने बंद की कॉल बुलाई है। अब इस मामले पर आरोपी की मां पहली बार कैमरे के सामने आई हैं और उन्होंने अपने बेटे को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
3 महीने पहले ही वापिस लौटा
आरोपी आकाशदीप की मां ने बताया कि मैं लोगों के घर में काम करती हूं। जब मैं कल काम से लौटी तब मुझे इस बारे में पता चला। मुझे इस बारे में कुछ भी नहीं पता था। पिछले 3 साल से यह घर से दुबई में काम करने के लिए चला गया था। 2-3 महीने पहले ही यह वापिस आया है।
दुबई जाने के बाद बढ़ाए केश
उन्होंने आगे बताया कि आकाशदीप जब दुबई गया तब से ही उसने अपने केश बढ़ाए हैं। उससे पहले वह केश नहीं रखता था। दुबई जाने के बाद से हमारी उसकी बातचीत नहीं होती थी। वह कहता था कि मेरे परिवार वाले मर भी जाए, मैं फिर भी नहीं आऊंगा। दुबई जाने के बाद से वह कभी घर नहीं लौटा। उसने जो भी किया वह गलत किया है।
24 सेकंड में 8 बार किया मूर्ति पर हमला
बता दें कि  गणतंत्र दिवस अमृतसर में आरोपी आकाशदीप ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने की कोशिश की। वह मर्ति तोड़ने के लिए माल्यार्पण करने के लिए लगाई गई सीढ़ी पर चढ़ गया और उसने हथौड़ा से मूर्ति पर मारना शुरू कर दिया। जिसके कारण मूर्ति टूट गई। उसने प्रतिमा के पास रखी संविधान की मूर्ति को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। उसने 24 सेकंड में 8 बार किया वार। हालांकि घटना के बाद लोगों ने उसको पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments