पंजाब में बढ़ती ठंड को देखते हुए चंडीगढ़ के सभी सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।
पंजाब में बढ़ती ठंड को देखते हुए चंडीगढ़ के सभी सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। आपको बता दें कि ये र्देश 13 जनवरी से 18 जनवरी तक लागू रहेगा। पंजाब राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के चेयरमैन कंवरदीप सिंह ने घने कोहरे और बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूली बच्चो के लिए पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग को सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव करने की सिफारिश की है।



