लुधियाना :
पंजाब में सरकारी बसों की सेवाओं को लेकर अहम खबर सामने आई है। राज्य में 25, 26 और 27 नवंबर को तीन दिवसीय बस हड़ताल रहेगी। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक, बैठक के दौरान कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बनने के बावजूद उन्हें पूरी तरह लागू नहीं किया गया, जिस कारण पीआरटीसी और पनबस के कच्चे कर्मचारियों में रोष है।
इसी के चलते कर्मचारियों ने पहले घोषित कार्यक्रम के अनुसार 25 से 27 नवंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है। बैठक में कर्मचारियों के कई मुद्दों का समाधान होने की बात सामने आई थी, लेकिन पीआरटीसी और पनबस के ठेका आधारित कच्चे कर्मचारियों की मांगों पर बनी सहमति लागू नहीं होने से विवाद बरकरार है।






