Tuesday, November 24, 2026
HomeLatest Newsतरनतारन में भारत-पाक सीमा पर बड़ी कार्रवाई, खेतों से मिली करोड़ों की...

तरनतारन में भारत-पाक सीमा पर बड़ी कार्रवाई, खेतों से मिली करोड़ों की हेरोइन और अफीम

तरनतारन :

पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से भेजी गई नशीले पदार्थों की दो बड़ी खेप बरामद करने में जिला तरनतारन के दो अलग-अलग थानों की पुलिस और बीएसएफ ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई के दौरान 4 किलो 905 ग्राम अफीम और 4 किलो 34 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए फिरोजपुर रेंज के डीआईजी स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा जारी सख्त निर्देशों के तहत तरनतारन पुलिस की ओर से भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे इलाकों में गश्त और निगरानी तेज कर दी गई है। इसी के चलते थाना सराय अमानत खां की पुलिस और बीएसएफ द्वारा चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान गांव कलस में थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह बाजवा के नेतृत्व में टीम ने खेतों में गिरा हुआ एक संदिग्ध पैकेट बरामद किया। पैकेट की तलाशी लेने पर उसमें से 4 किलो 34 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जबकि पैकिंग सामग्री का वजन 402 ग्राम पाया गया। इस संबंध में थाना सराय अमानत खां में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular