Saturday, November 21, 2026
HomeLatest Newsअमृतसर-सहरसा के बीच आज फिर चलेगी स्पेशल ट्रेन ,यात्रियों के लिए राहत...

अमृतसर-सहरसा के बीच आज फिर चलेगी स्पेशल ट्रेन ,यात्रियों के लिए राहत |

जालंधर :

यात्रियों की लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अमृतसर से सहरसा के लिए 21 नवम्बर को दोबारा एक तरफा आरक्षित विशेष एक्सप्रैस ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

इससे पहले 20 नवम्बर को भी इस ट्रेन का संचालन किया गया। रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ट्रेन नंबर 04680 अमृतसर-सहरसा विशेष एक्सप्रैस 21 नवम्बर को एक फेरे के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन अमृतसर रेलवे स्टेशन से रात 8.10 बजे रवाना होकर रात 9.15 बजे जालंधर सिटी पहुंचेगी तथा 9.20 बजे आगे के लिए रवाना होगी। अधिकारियों ने बताया कि अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दोबारा इस ट्रेन का संचालन करने का निर्णय लिया गया है, ताकि यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा मिल सके।

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular