Thursday, November 19, 2026
HomeLatest Newsलगातार सातवें दिन सस्ता हुआ सोना, 1,30,000 के पार से फिसला भाव,...

लगातार सातवें दिन सस्ता हुआ सोना, 1,30,000 के पार से फिसला भाव, जानें नया रेट

डेस्क :

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कीमती धातुओं में जारी गिरावट के बीच 19 नवंबर को सोना एक बार फिर 1,30,000 रुपए के स्तर से नीचे फिसल गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार के दौरान सोने की कीमत में 450 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली। ऐसे में अगर आप सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो बाजार के ताजा भाव जानना आपके लिए जरूरी है।

MCX पर सोने-चांदी का ताजा भाव

19 नवंबर को MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 450 रुपए गिरकर 1,29,364 रुपए पर पहुंच गया। दूसरी ओर, चांदी की कीमत में 251 रुपए की तेजी आई और यह 1,60,985 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आई। सोने का 1,30,000 रुपए के स्तर से नीचे आना बाजार में जारी दबाव को दर्शाता है।

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular