जालंधर:
बस स्टैंड डिपो नंबर एक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही थी। इस घटना को लेकर लोगों में अफ़रा-तफ़री मच गई। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मिली जानकारी के अनुसार बस स्टैंड के डिपो में पड़े टायरों और पेड़ को आग लगी।

टायरों को आग लगने के कारण आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के अधिकारी गौरव ने बताया कि आज पर काबू पाने के लिए 40 गाड़ियां लग चुकी है, लेकिन अभी भी आग पर काबू पाने की कोशिशें लगातार जारी है।



