जालंधर: 14-11-2026
जालंधर में छठ पूजा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार शहर में 2.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के छठ पूजा में शामिल होने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से शहर में करीब 20 छठ घाट तैयार किए जा रहे हैं। वहीं, घाटों की साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा तक के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

वीओ: 15 और 16 नवंबर को छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालु अलग-अलग घाटों पर पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगे और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना करेंगे। जालंधर के बयंत सिंह पार्क, कपूरथला रोड, गदाईपुर, देवी तालाब मंदिर और बर्ल्टन पार्क सहित शहर के करीब 20 स्थानों पर छठ घाट तैयार किए जा रहे हैं।इन घाटों पर साफ-सफाई, पानी से गाद निकालने और रोशनी के उचित प्रबंध किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

वीओ: वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। सभी निर्धारित घाटों पर पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।इसके अलावा पूर्वांचल विकास महासभा की टीमें भी त्योहार के दौरान घाटों पर मौजूद रहकर श्रद्धालुओं की सहायता करेंगी और जरूरत पड़ने पर उन्हें मदद उपलब्ध करवाएंगी।



