Friday, November 13, 2026
HomeLatest Newsजालंधर: बिना नंबरी बाइक और प्रेशर हॉर्न का हुड़दंग, नौजवानों पर एक्शन

जालंधर: बिना नंबरी बाइक और प्रेशर हॉर्न का हुड़दंग, नौजवानों पर एक्शन

जालंधर:

प्रताप बाग रोड पर बिना नंबरी और प्रेशर हॉर्न बाइक सवार द्वारा हुड़दंग मचाया गया। जिसके बाद राहगीर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई और बाइक सवार को हैनरी पेट्रोल पंप के पास काबू कर लिया गया। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बाइक पर ना तो कोई नंबर प्लेट लगी हुई थी और बाइक सवार प्रेशर हॉर्न लगाकर सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहा था।

जिसके बाद राहगीर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। इस दौरान पुलिस ने पीछा करके हैनरी पेट्रोल पंप के बाहर काबू कर लिया। जहां पुलिस ने बाइक सवार को हिदायत देते हुए छोड़ दिया और प्रेशर हॉर्न को कब्जे में ले लिया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि उन्हें 112 पर सूचना मिली थी कि बाइक सवार 2 नौजवान प्रेशर हॉर्नर बजाकर लोगों को परेशान कर रहे है।

इन नौजवानों की बाइक पर कोई नंबर प्लेट भी नहीं लगी हुई है। ऐसे में दोनों को काबू करके माफीनामा लिखवाया गया। ऐसे में अगर दोबारा नियमों की उलंघना करते पाया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हैरानी की बात यह है कि लोग पुलिस को बिना नंबरी वाहनों की सूचना दे रहे है, लेकिन पुलिस के ध्यान में ऐसे मामले कम ही सामने आ रहे है।

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular