जालंधर:
फुटबॉल चौक पर सड़क हादसा हो गया है। जहां बस ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस घटना में भारी जाम लग गया। मामले की जानकारी देते हुए कार चालक ने कहा कि वह बेटे को स्कूल छोड़कर वापिस घर जा रहा था। इस दौरान वह फुटबॉल चौक की रेड लाइट पर खड़ा था। इस दौरान बस चालक ने पीछे से गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान बस चालक ने स्विफ्ट गाड़ी और ब्रेजा कार को टक्कर मार दी। घटना के दौरान बस चालक को काबू कर लिया गया। वहीं लोगों द्वारा जमकर हंगामा किया जा रहा है।
दरअसल, तीनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं घटना को लेकर बस चालक से बात की गई तो उसका कहना है कि ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ है। इस घटना को लेकर ट्रैफिक जाम हो गया और लोग आधे घंटे से जाम में फंसे हुए है। बस चालक ने कहा मालिक को सूचना दे दी गई है। वहीं लोगों का कहना है कि बस की कोई ब्रेक फेल नहीं हुई है, बल्कि चालक की झपकी आने से यह हादसा हो गया। पीड़ितों ने कहा कि उनके द्वारा आधे घंटे से पुलिस को सूचना दी गई है, लेकिन कोई पुलिस कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। वहीं अन्य कार चालक ने कहा कि लाइटों पर खड़ी गाड़ियों में बस चालक ने टक्कर मार दी।



