Thursday, November 12, 2026
HomeLatest Newsजालंधर कैंट से टिकट मिलने पर दीपक बाली ने केजरीवाल व सीएम...

जालंधर कैंट से टिकट मिलने पर दीपक बाली ने केजरीवाल व सीएम मान का जताया आभार

जालंधर:

आम आदमी पार्टी की ओर से आज 31 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी गई है। ऐसे में जालंधर कैंट से पार्टी की ओर से दीपक बाली को मैदान में उतारा गया है। आज जारी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में जैसे ही दीपक बाली को जालंधर कैंट से टिकट मिलने का ऐलान हुआ तो उसके बाद समर्थकों में खुशी की लहर छा गई।

जिसके बाद भारी संख्या में समर्थक दीपक बाली के दफ्तर में पहुंचे। इस दौरान समर्थकों द्वारा ढोल बजाकर दीपक बाली के गले में फूलों का हार डालकर उनका स्वागत किया। इसकी तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि दफ्तर के बाहर समर्थकों में जश्न का माहौल बना हुआ है। समर्थक भांगड़ा डालकर जश्न मना रहे है।

मीडिया से बात करते हुए दीपक बाली ने पार्टी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताया और उन्हें टिकट देकर जालंधर कैंट की सेवा करने का मौका दिया। ऐसे में वह लोगों को विश्वास दिलाते है कि नार्थ हलके में पेडिंग कामों को पहल के आधार पर किया जाएगा और कैंट की नुहार को बदल देंगे।

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular