Thursday, October 29, 2026
HomeLatest Newsजालंधरः खड़े ट्रक में ऑटो की टक्कर, 2 की मौत, 9 घायल

जालंधरः खड़े ट्रक में ऑटो की टक्कर, 2 की मौत, 9 घायल

जालंधर:

नेशनल हाईवे पर आज भीषण सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार खड़े ट्रक और ऑटो में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों द्वारा घटना की सूचना सड़क सुरक्षा फोर्स को दी गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। इस संबंध में जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा फोर्स के प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें एक राहगीर से सूचना मिली थी कि गोराया के पास नेशनल हाईवे पर एक ऑटो और खड़े ट्रक में टक्कर हो गई।

सूचना मिलने के बाद सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम के साथ सड़क सुरक्षा फोर्स के प्रभारी जसविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि ऑटो में करीब 10 से 12 मजदूर सवार थे, जो लुधियाना से जालंधर काम पर जा रहे थे। हादसे के दौरान ऑटो में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों के शवों को सिविल अस्पताल फिल्लौर के शवगृह में रखवा दिया गया है। मामले को लेकर पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

वहीं अस्पताल में डॉक्टर तानिया ने कहा कि अस्पताल में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हुए है। डॉक्टर ने बताया कि घायलों की पहचान संतोष, सरबजीत, शिशुपाल, अंकित, मनजीत, राहुल, हरदीप, हिमांशु, रणदीप के रूप में हुई है। वहीं रामवीर ने कहा कि 12 लोग लुधियाना से जालंधर ऑटो में सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान ऑटो की खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। घटना के दौरान वह 3 लोग ऑटो के पीछे-पीछे आ रहे थे। रामवीर ने कहाकि पैलेस में क्रोकरी का काम करने के लिए सभी मजदूर जा रहे थे। घटना के दौरान बताया जा रहा है कि 2 से 3 लोगों की मौत हो गई। अभी तक मृतकों के नाम के बारे में पता नहीं चल पाया है।

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular