Tuesday, October 27, 2026
HomeLatest Newsजालंधर: Asian Hockey Champions Trophy का आगाज, रात को दिखा अद्भुत नजारा

जालंधर: Asian Hockey Champions Trophy का आगाज, रात को दिखा अद्भुत नजारा

जालंधर:

पंजाब के हॉकी हब जालंधर में आज से ‘हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026’ की शुरुआत होने जा रही है। बर्टन पार्क स्थित ओलंपिक सुरजीत हॉकी स्टेडियम का नवीनीकरण लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। करीब 77 करोड़ रुपये के स्पोर्ट्स हब प्रोजेक्ट के तहत स्टेडियम के आसपास का पूरा नजारा बदल गया है, जहां दीवारों पर खूबसूरत पेंटिंग्स और स्वागत द्वार बनाए गए हैं। वहीं रात को सड़क से अद्भुत नजारा देखने को मिला। इसकी तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता हैकि एलईडी के जरिए भागड़ां डालते और हॉकी खेलते की तस्वीर देखी जा सकती है।

79 साल बाद यह पहला मौका है जब जालंधर में पुरुष हॉकी चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। बर्ल्टन पार्क स्थित सुरजीत हॉकी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट का उद्घाटन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे। इस प्रतियोगिता में भारत, मलेशिया, जापान, कोरिया, चीन और बांग्लादेश की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

जालंधर के खेल प्रेमियों के लिए 27 अक्टूबर का दिन बेहद खास रहने वाला है। बर्ल्टन पार्क स्थित नवनिर्मित सुरजीत हॉकी स्टेडियम में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का धमाकेदार आगाज हो रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मंगलवार को इस नए स्टेडियम का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। प्रतियोगिता शुरू होने से ठीक एक दिन पहले सोमवार को भाग लेने वाली सभी 6 एशियाई टीमों के कप्तानों ने एक प्रेस वार्ता ( की थी।

सभी कप्तानों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का दावा किया है। टूर्नामेंट के सभी ग्रुप (पूल) मैच 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक जालंधर के सुरजीत हॉकी स्टेडियम में आयोजित होंगे। इसके बाद 4 नवंबर से क्लासिफिकेशन और सेमीफाइनल मुकाबले मोहाली में शुरू होंगे। प्रतियोगिता का बहुप्रतीक्षित ब्रॉन्ज मेडल मैच और फाइनल (गोल्ड मेडल) मुकाबला 5 नवंबर 2026 को मोहाली में खेला जाएगा।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular