Friday, September 4, 2026
HomeLatest Newsकैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 44 में 15 लाख रुपये की लागत...

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 44 में 15 लाख रुपये की लागत वाले सीवरेज कार्यों की शुरुआत करवाई

जालंधर, 3 सितंबर:

पंजाब के बागबानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज शहर के वार्ड नंबर 44 के अधीन आने वाले सिल्वर ओक इलाके में करीब 15 लाख रुपये की लागत से होने वाले सीवरेज कार्यों की शुरुआत करवाई।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार विकास मुख्य एजेंडे पर काम करते हुए शहरों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने को प्राथमिक दे रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों की जरूरतों और स्थानीय समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल कर रही है। सड़कों, सीवरेज, सफाई, स्ट्रीट लाइटों समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे है।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना के कारण इलाके के लोगों को बेहतर सीवरेज सुविधा मिलेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय के अंदर और तय मापदंडों के अनुसार पूरा करने के निर्देश दिए। श्री भगत ने कहा कि विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं है और आने वाले समय में भी विकास कार्य इसी तरह जारी रहेंगे।

इस मौके पर वार्ड के काउंसलर राज कुमार राजू और इलाके के लोगों ने पंजाब सरकार तथा कैबिनेट मंत्री का विकास कार्य शुरू करवाने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular