Saturday, August 29, 2026
HomeLatest Newsकैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग...

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने की शिरकत

जालंधर, 28 अगस्त : पंजाब सरकार की पहल पर आज जालंधर में ‘हमारे राम’ नाटक के पहले दिन दो शो करवाए गए, जिनमें पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सैनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत तथा पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने विशेष तौर पर शिरकत की।

सी.टी. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस शाहपुर कैंपस के ऑडिटोरियम में पहले शो की शुरुआत करवाते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार भगवान श्री राम जी के सनातन उपदेशों को घर-घर पहुंचाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी धर्मों का समान सम्मान करती है और सरकार के इस उपक्रम का उद्देश्य थिएटर के प्रभावशाली माध्यम से भगवान श्री राम जी के सत्य, धर्म, दया और एकता के संदेश को घर-घर पहुंचाने के साथ-साथ सनातन धर्म की मूल्यों को मजबूत करना है।

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा अगस्त और सितंबर महीने के दौरान राज्य के 12 शहरों में इस प्रसिद्ध नाटक के 41 शो करवाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की यह पहल जहां हमारी समृद्ध विरासत और पारंपरिक मूल्यों को प्रोत्साहित करेगी, वहीं युवा पीढ़ी को भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से भी जोड़ेगी।

श्री भगत ने युवाओं को भगवान श्री राम जी के उपदेशों से प्रेरणा लेते हुए आदर्श समाज की रचना में अहम भूमिका निभाने के लिए आगे आने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम के उपदेश समूची मानवता का मार्गदर्शन करते है, जिन पर चलकर हमें सामाजिक सौहार्द और सांप्रदायिक सद्भावना को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से काम करना चाहिए।

दूसरे शो के दौरान पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने संबोधित करते हुए कहा कि विश्व प्रसिद्ध नाटक ‘हमारे राम’ मशहूर अभिनेता आशुतोष राणा, राहुल आर.भुच्चर तुरण खन्ना और टीम द्वारा पंजाब के विभिन्न शहरों में प्रस्तुत किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा यह शो बिल्कुल मुफ्त करवाए जा रहे है ताकि समाज के हर वर्ग के लोग भगवान श्री राम जी की शिक्षाओं से प्रेरणा ले सकें। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का यह प्रयास समाज में सत्य, धर्म, एकता और दया के संदेश को और मजबूत करेगा।

उन्होंने बताया कि 29 अगस्त को भी सी.टी. इंस्टीट्यूट शाहपुर में भगवान श्री राम जी के जीवन और उपदेशों पर आधारित विश्व प्रसिद्ध नाटक ‘हमारे राम’ के दो शो दोपहर 2 बजे और शाम 6.30 बजे करवाए जाएंगे। उन्होंने लोगों को ‘हमारे राम’ नाटक में अधिक से अधिक संख्या में शिरकत करके भगवान श्री राम के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

रावण के किरदार में प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा की दमदार अभिनय और संवाद अदायगी ने दर्शकों से खूब तालियां बटोरी। इसी तरह नाटक के निर्माता राहुल आर.भुच्चर द्वारा श्री राम के किरदार की की गई प्रभावशाली और संवेदनशील प्रस्तुति ने भी दर्शकों की खूब प्रशंसा बटोरी। जबकि शंकर महादेवन, सोनू निगम और कैलाश खेर जैसे नामवर गायकों की पृष्ठवर्ती रूहानी और संगीत प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी प्रभावशाली बनाया।

इस अवसर पर पंजाब गौ सेवा कमीशन के उपाध्यक्ष कीमती भगत, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अमरजीत बैंस, एस.डी.एम. शुभी आंगरा, चरणजीत सिंह चन्नी, चेयरमैन एवं चांसलर सी.टी. ग्रुप एवं सी.टी. यूनिवर्सिटी, वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह और अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तित्व भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular