कुल्लू: रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए कुल्लू में निजी क्षेत्र में नौकरी पाने का अच्छा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय में 13 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इस भर्ती अभियान में BARBEQUE NATION HOSPITALITY LTD. की ओर से कुल 500 पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा।
भर्ती प्रक्रिया के तहत किचन हेल्पर और स्टीवर्ड के पद शामिल हैं। इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी गई है, जबकि उम्मीदवारों की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
चयनित उम्मीदवारों को 11 हजार रुपये मासिक वेतन के साथ PF और ESIC जैसी सुविधाएं मिलेंगी। कंपनी की ओर से कुल CTC 16 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। चयन के बाद युवाओं को दिल्ली, पुणे, मुंबई और गुजरात में नौकरी दी जा सकती है।
इच्छुक अभ्यर्थियों को कैंपस इंटरव्यू के दौरान अपने हिमाचली प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण प्रमाण पत्र और शैक्षणिक योग्यता के मूल दस्तावेज साथ लेकर पहुंचना होगा।
जिला रोजगार कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी तरह का यात्रा भत्ता (TA) नहीं दिया जाएगा।
भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू के फोन नंबर 01902-222522 पर संपर्क कर सकते हैं।


