Monday, August 10, 2026
HomeLatest Newsजालंधर के अर्बन एस्टेट में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार शोरूम में...

जालंधर के अर्बन एस्टेट में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार शोरूम में जा घुसी

जालंधर: शहर के पॉश इलाके अर्बन एस्टेट में देर रात एक तेज रफ्तार Hyundai i20 कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित शोरूम में जा घुसी। हादसा करीब रात 3 बजे हुआ, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शोरूम के शीशे चकनाचूर हो गए और अंदर रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची क्रेन की मदद से कार को शोरूम से बाहर निकाला गया।

जानकारी के मुताबिक, घटना के समय कार में दो बुजुर्ग सवार थे। दोनों को मामूली चोटें आईं। राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त शोरूम बंद था और वहां कोई कर्मचारी या अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।

कार चालक ने शोरूम संचालक को हुए नुकसान की भरपाई करने की बात कही है। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें टक्कर के बाद शोरूम को हुए नुकसान को देखा जा सकता है।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular