Saturday, August 8, 2026
HomeLatest Newsजालंधर में दुकान के बाहर सामान को लेकर विवाद, गोशाला कमीशन के...

जालंधर में दुकान के बाहर सामान को लेकर विवाद, गोशाला कमीशन के वाइस चेयरमैन पर सड़क पर सामान फेंकने का आरोप

जालंधर: अवतार नगर में दुकान के बाहर रखे सामान को लेकर पंजाब गोशाला कमीशन के वाइस चेयरमैन कीमती लाल भगत और एक दुकानदार के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि गली से कार निकालने में दिक्कत होने के बाद शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते काफी बढ़ गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुकान के बाहर कोल्ड ड्रिंक की पेटियां और अन्य सामान रखा हुआ था। कार को रास्ता देने के लिए सामान हटाने को लेकर बातचीत शुरू हुई। इसी दौरान दोनों पक्षों में बहस होने लगी।

विवाद के बीच कीमती लाल भगत के साथ मौजूद गनमैन ने भी दुकानदार से सामान हटाने के लिए कहा। दुकानदार के बाहर नहीं आने पर भगत खुद कार से नीचे उतरे और दुकान के बाहर रखी कोल्ड ड्रिंक की पेटियां सड़क पर फेंकनी शुरू कर दीं। इसके साथ ही नमकीन के पैकेट और अन्य सामान भी सड़क पर बिखर गया।

सड़क पर बोतलें और सामान फैलने से कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने आगे बढ़कर सामान हटाया और रास्ता साफ करवाया। घटना के दौरान आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।

फिलहाल विवाद की पूरी वजह और दोनों पक्षों की ओर से दी गई शिकायत को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular