Wednesday, August 5, 2026
HomeLatest Newsजालंधर की महिला डॉक्टर पर धोखाधड़ी का केस, पति ने लगाए गंभीर...

जालंधर की महिला डॉक्टर पर धोखाधड़ी का केस, पति ने लगाए गंभीर आरोप

जालंधर: पंजाब के जालंधर से एक कथित पासपोर्ट धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मकसूदां इलाके की रहने वाली एक महिला डेंटिस्ट के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि महिला ने विवाह होने के बावजूद पासपोर्ट आवेदन में अपनी वैवाहिक स्थिति गलत दर्ज करवाई और बाद में कनाडा चली गई।

पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई फिरोजपुर निवासी त्रिपु शर्मा की शिकायत के आधार पर की गई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2021 में पवनप्रीत कौर के साथ हुई थी। इसके बावजूद वर्ष 2024 में महिला ने नया पासपोर्ट बनवाने के दौरान खुद को अविवाहित घोषित किया। आरोप है कि गलत जानकारी के आधार पर पासपोर्ट जारी होने के बाद वह विदेश चली गई।

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि महिला घर से नकदी और कीमती गहने भी अपने साथ ले गई। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में फिलहाल चोरी का मामला दर्ज नहीं किया है और इस पहलू की अलग से जांच की जा रही है।

मामले की प्रारंभिक जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आपराधिक न्यासभंग और धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पासपोर्ट से जुड़े दस्तावेजों, शिकायत में लगाए गए आरोपों और अन्य साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular