Friday, September 18, 2026
HomeLatest Newsआग बुझाने पहुंचे दमकलकर्मी बने हादसे का शिकार, चिप कंपनी में 2...

आग बुझाने पहुंचे दमकलकर्मी बने हादसे का शिकार, चिप कंपनी में 2 की मौत, 3 घायल

ग्रेटर नोएडा स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स चिप निर्माण इकाई में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी थी, तभी इमारत का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। इस हादसे में दो फायरफाइटर्स की जान चली गई, जबकि तीन अन्य जवान घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, सूचना मिलते ही कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान भवन की दीवार और लोहे का भारी बीम गिरने से दमकल कर्मी उसकी चपेट में आ गए। हादसे में फायर सर्विस के जवान तीर्थपाल सिंह और रोहित यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना में घायल तीन अन्य दमकलकर्मियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अधिकारियों ने बताया कि उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

हादसे के बाद पुलिस, फायर विभाग और स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की टीमें मौके पर तैनात हैं। आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है और मलबे की तलाशी के साथ अन्य कानूनी कार्रवाई भी जारी है। प्रशासन ने घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular