Tuesday, July 28, 2026
HomeLatest Newsपंजाब में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में...

पंजाब में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज चेतावनी जारी

पंजाब डेस्क : पंजाब में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में 28 और 29 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 30 जुलाई को येलो अलर्ट रहेगा। विभाग के अनुसार इस दौरान कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

बीते 24 घंटों के दौरान भी पंजाब के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। विभाग ने खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी है।

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular