Saturday, September 12, 2026
HomeLatest NewsLPG सिलेंडर पर सरकार दे रही ₹700 से ज्यादा की राहत, उज्ज्वला...

LPG सिलेंडर पर सरकार दे रही ₹700 से ज्यादा की राहत, उज्ज्वला लाभार्थियों को मिल रहा डबल फायदा

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी (LPG) की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बावजूद केंद्र सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बड़ी सब्सिडी का बोझ खुद उठा रही है। सरकार का दावा है कि गैस सिलेंडर की वास्तविक लागत अधिक होने के बावजूद आम लोगों को कम कीमत पर एलपीजी उपलब्ध कराई जा रही है।

संसद में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने बताया कि जून महीने में 14.2 किलोग्राम के घरेलू LPG सिलेंडर की अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार अनुमानित कीमत करीब ₹1,695 थी, जबकि देश में उपभोक्ताओं को यही सिलेंडर लगभग ₹942 में मिल रहा है। यानी प्रति सिलेंडर ₹700 से अधिक का अंतर सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां वहन कर रही हैं।

सरकार ने बताया कि इस मूल्य अंतर की भरपाई के लिए तेल विपणन कंपनियों को वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 के दौरान ₹30,000 करोड़ की वित्तीय सहायता दी गई है।

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अतिरिक्त राहत

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत आने वाले परिवारों को अतिरिक्त लाभ दिया जा रहा है। इन लाभार्थियों के बैंक खाते में ₹300 की प्रत्यक्ष सब्सिडी भेजी जाती है। इसके अलावा सरकार द्वारा वहन किए जा रहे मूल्य अंतर का लाभ भी उन्हें मिलता है, जिससे लगभग ₹1,695 की वास्तविक कीमत वाला सिलेंडर उन्हें करीब ₹642 में उपलब्ध हो जाता है।

प्रमुख शहरों में घरेलू LPG की कीमतें

  • दिल्ली: ₹942
  • मुंबई: ₹941.50
  • बेंगलुरु: ₹948.50

सरकार के अनुसार फिलहाल घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडरों की खुदरा कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular