Tuesday, July 21, 2026
HomeLatest Newsजालंधर की 120 फुटी रोड पर धंसी सड़क, बीच रास्ते बने गड्ढे...

जालंधर की 120 फुटी रोड पर धंसी सड़क, बीच रास्ते बने गड्ढे से हादसे का खतरा बढ़ा

जालंधर: शहर की 120 फुटी रोड पर थाना बस्ती बावा खेल क्षेत्र के पास सड़क का एक हिस्सा धंस जाने से बीच सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया है। इससे रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, कुछ समय पहले इलाके में पेयजल पाइपलाइन में रिसाव हुआ था। पाइपलाइन की मरम्मत तो की गई, लेकिन समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हुई और दोबारा लीकेज शुरू हो गई। लगातार बहते पानी के कारण सड़क की सतह कमजोर हो गई, जिससे सड़क धंसकर गड्ढे में बदल गई।

लोगों का कहना है कि यह गड्ढा कभी भी बड़े हादसे की वजह बन सकता है, खासकर रात के समय जब इसकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है। साथ ही, पाइपलाइन से हो रहा लगातार रिसाव पीने के पानी की बर्बादी भी कर रहा है।

इलाके के निवासियों ने नगर निगम प्रशासन से जल्द से जल्द स्थायी समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि पाइपलाइन की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत के साथ सड़क की भी तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके और पानी की बर्बादी पर रोक लग सके।

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular