Friday, September 4, 2026
HomeLatest Newsएस.आई.आर. के तहत जिले के सभी पोलिंग बूथों पर लगाए गए विशेष...

एस.आई.आर. के तहत जिले के सभी पोलिंग बूथों पर लगाए गए विशेष कैंप -जालंधर

जालंधर, 19 जुलाई:

मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब के निर्देशों के अनुसार मतदाता सूचियों की चल रही स्पैशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) के अंतर्गत गणना फॉर्म भरने, इकट्ठा करने और डिजिटाइजेशन के काम में तेजी लाने के लिए आज जिले के सभी 1926 पोलिंग बूथों पर विशेष कैंप लगाए गए।

डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि कैंपों के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बी.एल.ओ.) अपने-अपने पोलिंग बूथों पर मौजूद रहकर मतदाताओं को गणना फॉर्म भरने और जमा करवाने में आवश्यक सहायता प्रदान की।

उन्होंने बताया कि जिले भर में लगाए गए इन विशेष कैंपों में बड़ी संख्या में योग्य मतदाताओं ने अपने गणना फॉर्म भरकर जमा करवाए। जिन बूथों पर डिजिटाइजेशन का काम अभी बाकी था, वहां फॉर्मों का डिजिटाइजेशन और संग्रहण का काम तेजी से किया गया, जबकि अन्य बूथों पर दस्तावेजों की जांच और त्रुटियां दूर करने का काम जारी रहा।

जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के अनुसार घर-घर सर्वे और गणना फॉर्म इकट्ठा करने का काम अब 3 अगस्त 2026 तक जारी रहेगा। उन्होंने सभी योग्य मतदाताओं से अपील की कि यदि किसी ने अभी तक अपना गणना फॉर्म जमा नहीं करवाया है तो वह अपने बी.एल.ओ. से संपर्क करके फॉर्म जमा करवा लें, ताकि कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular