Tuesday, July 21, 2026
HomeLatest Newsnjab Weather Update: पंजाब में 4 दिन बारिश का अलर्ट, जालंधर समेत...

njab Weather Update: पंजाब में 4 दिन बारिश का अलर्ट, जालंधर समेत कई जिलों में छाए रहेंगे बादल; IMD ने जारी की रिपोर्ट

पंजाब में भीषण गर्मी और उमस से जल्द राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 48 घंटों में मानसून के और सक्रिय होने के संकेत हैं। इसके चलते प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। विभाग ने 21 से 23 जुलाई तक पंजाब के कई हिस्सों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

चंडीगढ़ में बारिश के बाद बढ़ी उमस

पिछले 24 घंटों में चंडीगढ़ में 6.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। हालांकि बारिश के बाद धूप निकलने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस दौरान हवा में नमी का स्तर काफी अधिक रहा और अधिकतम आर्द्रता 91 प्रतिशत तक पहुंच गई। 1 जून से अब तक चंडीगढ़ में कुल 214.2 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य बारिश से करीब 30.6 प्रतिशत कम है।

पंजाब के कई जिलों में गर्मी और उमस बरकरार

पंजाब के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के बावजूद कई जिलों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। बठिंडा राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा फिरोजपुर में 37.3 डिग्री और बरनाला में 36.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। राज्य का औसत अधिकतम तापमान पिछले दिन की तुलना में करीब 1 डिग्री कम रहा और सामान्य के आसपास बना रहा।

वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो पठानकोट में सबसे कम 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर पंजाब में आज से तेज बारिश की संभावना

मौसम विभाग के सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार, आज से उत्तर पंजाब के कुछ इलाकों में तेज बारिश शुरू हो सकती है। 21 से 23 जुलाई के बीच चंडीगढ़, मोहाली और पंजाब के कई अन्य जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और बारिश के दौरान जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular