Thursday, August 27, 2026
HomeLatest Newsएशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान

स्पोर्ट्स डेस्क: Hockey India ने ऐची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान में होने वाले इस बहु-खेल आयोजन में भारत की 20 सदस्यीय टीम की अगुआई सलीमा टेटे करेंगी। टीम में अनुभवी गोलकीपर सविता और बिचू देवी खारीबाम को भी शामिल किया गया है।

हाल ही में एफआईएच नेशंस कप में भारतीय टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली सलीमा टेटे पर एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में टीम से एशियन गेम्स में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। वहीं, पद्म श्री सम्मान से नवाजी जा चुकीं सविता अपनी अनुभव का फायदा टीम को दिलाने की कोशिश करेंगी।

मुख्य कोच शोर्ड मारिन का कहना है कि इस बार टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण है। उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ी पिछले कुछ महीनों से शानदार फॉर्म और फिटनेस में हैं और बड़े मुकाबलों के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

रक्षा पंक्ति में सुशीला चानू, इशिका चौधरी, ज्योति, लालथंतलुआंगी और शिल्पी डबास को जगह मिली है। मिडफील्ड की जिम्मेदारी कप्तान सलीमा टेटे के साथ निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनेलिता टोप्पो, नेहा और दीपिका सोरेंग संभालेंगी। वहीं, आक्रमण में लालरेमसियामी, रुतुजा दादासो पिसल, नवनीत कौर, दीपिका, इशिका, बलजीत कौर और ब्यूटी डुंगडुंग विरोधी टीमों के लिए चुनौती पेश करेंगी।

भारतीय महिला हॉकी टीम इस बार एशियन गेम्स में पिछले प्रदर्शन से बेहतर नतीजे हासिल करने और देश के लिए पदक जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular