Tuesday, September 1, 2026
HomeLatest Newsआदमपुर ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा: करीबी दोस्त की हत्या करने वाला...

आदमपुर ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा: करीबी दोस्त की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

जालंधर: जालंधर देहात पुलिस ने आदमपुर के गांव मानको में हुए ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने अपने ही करीबी दोस्त की हत्या की थी।

डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि सब-डिवीजन आदमपुर की निगरानी में इंस्पेक्टर पंकज कुमार, प्रभारी थाना आदमपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की गहन जांच करते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई। पुलिस के अनुसार, 4 जुलाई को गांव मानको के खेतों में खून से लथपथ एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जांच के दौरान मृतक की पहचान जगजीत सिंह उर्फ जग्गी मान, पुत्र मोहन सिंह, निवासी सरहिंद (फतेहगढ़ साहिब) और वर्तमान में गांव कद्दो, थाना दोराहा (लुधियाना) निवासी के रूप में हुई। वह शिकायतकर्ता दिलबाग सिंह का करीबी मित्र था।

पुलिस जांच में नभप्रीत सिंह उर्फ नभ, पुत्र अवतार सिंह, निवासी गांव शाहपुर, तहसील अमलोह, जिला फतेहगढ़ साहिब की हत्या में संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की वजह सहित मामले के अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular