Tuesday, September 1, 2026
HomeLatest Newsजालंधर-अमृतसर हाईवे की सर्विस लेन पर जलभराव, पानी में छिपे गड्ढे बने...

जालंधर-अमृतसर हाईवे की सर्विस लेन पर जलभराव, पानी में छिपे गड्ढे बने हादसों की वजह

पंजाब डेस्क: जालंधर में हुई बारिश ने जालंधर-अमृतसर हाईवे की सर्विस लेन की बदहाल स्थिति एक बार फिर उजागर कर दी है। थोड़ी देर की बारिश के बाद ही सर्विस लेन पर कई स्थानों पर जलभराव हो गया, जिससे सड़क पर बने गहरे गड्ढे पानी में पूरी तरह छिप गए।

गड्ढे दिखाई न देने के कारण कई वाहन उनमें फंस गए, जबकि दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव के चलते सड़क पर फिसलन और दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है।

बताया जा रहा है कि लंबे समय से सर्विस लेन की मरम्मत नहीं कराई गई है। बारिश के दौरान यही गड्ढे पानी से भर जाते हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए यह रास्ता जोखिम भरा बन जाता है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि किसी संभावित बड़े हादसे से बचा जा सके।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular