Saturday, August 29, 2026
HomeLatest News6 जुलाई को मौसम में बड़ा बदलाव होने की संभावना- मौसम विभाग

6 जुलाई को मौसम में बड़ा बदलाव होने की संभावना- मौसम विभाग

जालंधर-5 जुलाई

पंजाब में मानसून की रफ्तार तेज होनी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 6 जुलाई से राज्य में बारिश की तीव्रता और बढ़ेगी। हालांकि, बीते कुछ दिनों से कुछ इलाकों में बारिश हो रही है और कई इलाकों में ठंडी हवाओं का दौर जारी है।

इसी बीच, मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी के अनुसार अगले 5 दिन बारिश का दौर जारी रहेगा। आज कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने के कारण मौसम एक बार फिर सुहावना हो गया। इस दौरान लोगों ने गर्मी से राहत भी महसूस की है। वहीं, 6 जुलाई को मौसम में बड़ा बदलाव होने की संभावना जताई गई है। जहाँ पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर और फतेहगढ़ साहिब में ज्यादातर जगहों पर मध्यम से भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ है। इसके साथ ही 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और गरज-चमक भी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार 7 और 8 जुलाई को मौसम बड़ी करवट लेगा, जिससे ये दो दिन सबसे भारी रहेंगे। इस दौरान होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में ज्यादातर जगहों पर भारी बारिश जारी रहेगी। जबकि पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना समेत ज्यादातर जिलों में मध्यम बारिश होगी। यानी इन दिनों पूरे राज्य में बारिश का प्रभाव बना रहेगा। इसी तरह 9 और 10 जुलाई को भी बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके साथ ही मौसम विभाग की ओर से 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक होने की संभावना जताई गई है और ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular