Saturday, June 27, 2026
HomeLatest Newsकैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. गांव निजामपुर के गुरुद्वारा बाबा शेर सिंह...

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. गांव निजामपुर के गुरुद्वारा बाबा शेर सिंह जी में सालाना जोड़ मेले के अवसर पर नतमस्तक हुए।

अमृतसर : पंजाब के लोक निर्माण और बिजली मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. आज गाँव निज़ामपुर स्थित गुरुद्वारा बाबा शेर सिंह जी में आयोजित सालाना जोड़ मेले के पवित्र समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने गुरु चरणों में माथा टेका और सर्वत्र के भले व पंजाब की खुशहाली के लिए अरदास की।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने गुरुद्वारा साहिब को जाने वाली नव-निर्मित सड़क का काम पूरा होने के बाद उसे संगत और स्थानीय निवासियों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में धार्मिक स्थलों तक बेहतर बुनियादी ढांचा और यातायात की सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने आगे कहा कि गुरु घर को जाने वाली इस सड़क के बनने से संगत को आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हलके के विकास के लिए इसी तरह लोक कल्याण के कार्य लगातार जारी रहेंगे। इस अवसर पर धार्मिक, सामाजिक और पंचायती प्रतिनिधियों के अलावा भारी संख्या में संगत मौजूद थी।

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments