जालंधर :
पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने बीती शाम गीता कॉलोनी में आयोजित ‘लोक मिलनी’ प्रोग्राम के दौरान कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लोक समस्याओं के तुरंत निपटारे के लिए यह एक अनोखा पहल शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि लोक मिलनी प्रोग्राम लोगों की समस्याओं को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
श्री भगत ने कहा कि लोक मिलनी प्रोग्राम के दौरान लोग बिना किसी हिचक के अपनी समस्याएं सरकार और प्रशासन के ध्यान में लाते हैं, जिनका मौके पर ही तुरंत निपटारा करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार लोगों को हर तरह की राहत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे पंजाब सरकार द्वारा आयोजित लोक मिलनी प्रोग्रामों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें और यदि कोई समस्या हो तो सरकार और प्रशासन के ध्यान में लाएं, ताकि इनका तुरंत निपटारा करके लोगों को बड़ी राहत पहुंचाई जा सके।
इस मौके पर उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा लोगों की भलाई के लिए शुरू की गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा प्रदेश के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए शिक्षा क्रांति मुहिम के तहत स्कूलों का कायाकल्प किया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई ‘मांवां-धीया सम्मान’ योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पंजाब सरकार द्वारा जरूरतमंद परिवारों को ‘मेरी रसोई’ योजना के तहत मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा प्रदेश के लोगों को गुणवत्तापूर्ण और मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए 10 लाख रुपये तक का नकद रहित इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य’ योजना शुरू की गई है। उन्होंने आगे बताया कि लोगों को 600 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लोक भलाई के लिए शुरू की गई विभिन्न योजनाएं लोगों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह पंजाब सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
इस मौके पर ए.सी.पी. वेस्ट अतिश भाटिया, थाना प्रभारी राजिंदर सिंह, वार्ड इंचार्ज सुभाष गौरीया और प्रवीन गौरीया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।



