Thursday, August 27, 2026
HomeLatest Newsपंजाब पुलिस अवैध हथियारों की तस्करी, सीमा पार तस्करी और संगठित अपराध...

पंजाब पुलिस अवैध हथियारों की तस्करी, सीमा पार तस्करी और संगठित अपराध के ख़िलाफ़ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है: डीजीपी गौरव यादव

संगठित अपराध और गैंग से संबंधित गतिविधियों पर वार करते हुए और उनके नेटवर्क की जड़ों पर चोट करते हुए, भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब पुलिस के माध्यम से चलाए जा रहे ‘गैंग्स्टरां ‘ते वार’ ऑपरेशन के 152 दिनों के दौरान राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के कब्ज़े से बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बरामद करके बड़ी सफलता हासिल की गई है और आपराधिक नेटवर्कों को बड़ा झटका पहुँचाया गया है।

‘गैंग्स्टरां ‘ते वार’ ऑपरेशन के शुरू होने से अब तक एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने पूरे पंजाब में ऑपरेशन के कुल 152 दिनों के दौरान कुल 713 अवैध हथियार, 218 मैगजीन और 2,009 राउंड कारतूस बरामद किए हैं।

इस बारे में जानकारी देते हुए डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस गौरव यादव ने कहा, “गैंग्स्टर नौजवानों को अपने अवैध कामों के लिए बड़े पैमाने पर लालच देते हैं और उन्हें अवैध हथियार मुहैया करवाना इसी का एक हिस्सा है। पंजाब पुलिस ने समय-समय पर बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है, लेकिन गैंगस्टरों के सहयोगियों से मिले हथियारों ने राज्य में कई अपराधों को रोकने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पंजाब पुलिस हथियारों की तस्करी, सरहदी तस्करी और संगठित अपराध के ख़िलाफ़ ज़ीरो टॉलरेंस नीति के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

ये अवैध हथियार एजीटीएफ द्वारा समय-समय पर चलाए गए विभिन्न सर्च ऑपरेशनों और मुहिमों के दौरान बरामद किए गए हैं। ‘गैंग्स्टरां ‘ते वार’ की शुरुआत से अब तक अमृतसर रूरल से 92, अमृतसर शहर से 201, फिरोज़पुर से 155 और तरन तारन से (30 अप्रैल तक) 243 अवैध हथियार, गोला-बारूद और मैगजीन बरामद किए गए हैं, जो इन प्रमुख जिलों में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों को दर्शाते हैं।

पिछले महीने राज्य पुलिस ने अवैध हथियारों की तलाश के लिए अपने अभियान को और तेज़ किया था, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए।

डीजीपी ने आगे कहा, “बरामद हथियारों में तकनीकी रूप से उन्नत हथियारों से लेकर देसी पिस्तौल तक शामिल हैं। एजीटीएफ अन्य विभागों के साथ मिलकर बेहतरीन काम कर रही है और आने वाले दिनों में गैंगस्टरों तथा उनकी गतिविधियों के ख़िलाफ़ पूरे राज्य में कार्रवाई जारी रहेगी।”

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular