जालंधर : गर्मी की छुट्टियों के मद्देनजर जालंधर की स्कूटर मार्केट 25 जून से 28 जून तक बंद रहेगी। इस संबंध में फैसला जालंधर टू-व्हीलर डीलर्स एसोसिएशन की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रधान तजिंदर सिंह ने की। बैठक में कारोबार से जुड़े अन्य अहम मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के बाद प्रधान तजिंदर सिंह ने बताया कि जो लोग टू-व्हीलर खरीदने या बेचने की योजना बना रहे हैं, वे 25 जून से पहले या फिर 28 जून के बाद ही मार्केट में आएं, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि 29 जून से स्कूटर मार्केट की सभी दुकानें सामान्य दिनों की तरह फिर से खुल जाएंगी। बैठक में हरप्रीत सिंह नीटू, मंदीप सिंह बल्लू, मनप्रीत सिंह बिंद्रा, अरविंद कुमार, अमलेश कुमार, सुरेश कुमार कालरा और राघव समेत अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।


