Friday, August 28, 2026
HomeLatest Newsसोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट ,सोना 1,46,700, चांदी में...

सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट ,सोना 1,46,700, चांदी में 7,000 रुपये की गिरावट |

वैश्विक बाजारों में कमजोरी के चलते आज सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। बुलियन मार्केट के साथ-साथ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं के दाम में गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन रेट्स के अनुसार, घरेलू बाजार में 10 ग्राम सोने के दाम में 1,810 रुपये की गिरावट दर्ज की गई, जिससे सोना 1,46,700 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी 7,000 रुपये की गिरावट के बाद 2,28,610 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

MCX पर भी सोने और चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली। MCX पर सोना 1,777 रुपये टूटकर 1,46,341 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। कारोबार के दौरान सोने का उच्चतम स्तर 1,47,090 रुपये और निचला स्तर 1,46,172 रुपये रहा। पिछले कारोबारी सत्र में 1,48,118 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, MCX पर चांदी के दाम 6,747 रुपये गिरकर 2,27,563 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular