आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका लगा है. टीम के ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी चोट के कारण दौरे से बाहर हो गए हैं. नितीश रेड्डी बाएं पैर की जांघ की मांसपेशियों (क्वाड्रिसेप्स) में चोट आई है. बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक वह इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज भी मिस कर सकते हैं. नितीश कुमार हाल ही में टीम इंडिया के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में मैदान पर उतरे थे.

नितीश कुमार रेड्डी के चोटिल होने से आयरलैंड पर टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर की टेंशन बढ़ गई है. नितीश से पहले टीम के मुख्य ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या चोटिल हुए थे. ऐसे में नितीश को ही हार्दिक की भरपाई करनी थी, लेकिन अब वह भी टीम से बाहर हो गए हैं. ऐसे में चुनौती ये है कि श्रेयस अय्यर और अजीत अगरकर टीम में किसे लाएंगे.


