Monday, June 22, 2026
HomeLatest Newsजालंधर में फिर चली गोली,लोगो में दहशत |

जालंधर में फिर चली गोली,लोगो में दहशत |

जालंधर के वेरका मिल्क प्लांट से सलेमपुर रोड पर स्थित एक होम्योपैथिक क्लीनिक के शटर पर गोली का निशान मिलने से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब दुकान मालिक सोमवार सुबह क्लीनिक खोलने पहुंचा। इसके बाद उन्होंने तुरंत थाना-1 पुलिस को सूचना दी।

दुकान मालिक अनुसार सोमवार सुबह करीब 11 बजे उन्हें शटर पर गोली लगने का निशान मिला। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं है और न ही उन्हें किसी तरह की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही जालंधर थाना-1 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले के हर पहलू से जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments