Saturday, August 29, 2026
HomeLatest News19–20 जून को पंजाब में मौसम बदलेगा, बारिश और तेज हवाओं का...

19–20 जून को पंजाब में मौसम बदलेगा, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

 

पंजाब में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होने के बावजूद लोगों को गर्मी और उमस से अभी राहत नहीं मिल रही है। दिनभर तेज धूप और नमी भरे मौसम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने 17 और 19–20 जून के लिए पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कई स्थानों पर आंधी, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि 18 जून को मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई गई है।
आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा, जबकि हरियाणा के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। पंजाब में सबसे अधिक तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस फरीदकोट में रिकॉर्ड किया गया, जबकि हरियाणा के बोपानी में 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी की गतिविधियों से तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular