नई दिल्ली: 21 जून को होने वाली नीट यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा से पहले केंद्र सरकार ने टेलीग्राम पर 22 जून तक अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया है। साथ ही 30 जून तक मैसेज एडिट फीचर भी बंद रहेगा।
सरकार का कहना है कि यह कदम परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने और नकल गिरोहों पर रोक लगाने के लिए उठाया गया है। एनटीए ने इस फैसले का स्वागत किया है।
री-एग्जाम को सुरक्षित बनाने के लिए प्रश्न पत्रों की निगरानी बढ़ाई गई है और सीआरपीएफ व सीआईएसएफ के जवानों की तैनाती की जाएगी। वहीं, छात्रों को राहत देते हुए परीक्षा में 15 मिनट अतिरिक्त समय और रफ वर्क के लिए चार पेज उपलब्ध कराए जाएंगे।


