मिशन क्लीन पंजाब के तहत स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने लुधियाना का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को 30 जून तक शहर को गड्ढा-मुक्त और सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी खुले व क्षतिग्रस्त मैनहोलों को ठीक करने तथा सड़क मरम्मत कार्य समय पर पूरा करने को कहा।
मंत्री ने मानसून से पहले सीवर लाइनों की सफाई तेज करने के निर्देश दिए। अधिकारियों के अनुसार 220 किलोमीटर सीवर नेटवर्क की सफाई का कार्य जारी है। बैंस ने जलभराव और सीवर संबंधी शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए 24×7 वार रूम स्थापित करने के भी आदेश दिए।
उन्होंने सड़क परियोजनाओं, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइटों, डस्टबिनों और अन्य नागरिक सुविधाओं के कार्यों में तेजी लाने पर जोर देते हुए अधिकारियों को रोजाना फील्ड में रहकर निगरानी करने के निर्देश दिए।
शिकायत एवं सेवाओं के लिए संपर्क करें: easyjamabandi.punjab.gov.in
राज्य हेल्पलाइन: 1076


