Sunday, June 14, 2026
HomeLatest Newsभगवंत मान सरकार ने छोटे व्यापारियों के मुद्दों के तुरंत समाधान के...

भगवंत मान सरकार ने छोटे व्यापारियों के मुद्दों के तुरंत समाधान के लिए ‘पंजाब राज्य व्यापारी आयोग’ का गठन किया: अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ आज जालंधर में ‘पंजाब राज्य व्यापारी आयोग’ की एक बैठक के दौरान व्यापारियों, दुकानदारों और कारोबारियों के साथ सीधी बातचीत की। उन्होंने संवाद और जवाबदेह शासन के माध्यम से व्यापारियों की चिंताओं को हल करने के लिए भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।
छोटे व्यापारियों को अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी बताते हुए ‘आप’ सुप्रीमो ने कहा कि जहां पिछली सरकारों ने उनके मुद्दों को नजरअंदाज किया और उन्हें परेशानी व जबरन वसूली का शिकार बनाया, वहीं भगवंत मान सरकार ने ऐसी प्रथाओं को खत्म कर दिया है और व्यापारी आयोग का गठन किया है ताकि व्यापारी वर्ग को आ रही छोटी से छोटी समस्याओं का भी तुरंत और प्रभावी ढंग से समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments