Saturday, June 13, 2026
HomeLatest NewsUAE से INDIA आ रहे प्लेन में खराबी ,करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग...

UAE से INDIA आ रहे प्लेन में खराबी ,करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग -सभी 179 यात्री सुरक्षित |

कोच्चि: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शारजाह से केरल के कोझिकोड जा रहे एयर अरबिया के एक विमान को तकनीकी खराबी के कारण शनिवार तड़के यहां कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ‘कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड’ (CIAL) के एक प्रवक्ता के अनुसार, एयर अरबिया की उड़ान G9 454 को विमान के इंजन की ‘रिवर्स थ्रस्ट’ (लैंडिंग के बाद विमान की गति को कम करने में मदद करने वाली प्रणाली) से जुड़ी समस्या के कारण हवाई अड्डे पर उतारा गया।
तय सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत, हवाई अड्डे की सभी आपातकालीन सेवाओं को तैयार रखने के लिए तड़के 3:19 बजे ‘लोकल स्टैंडबाय’ (हवाई अड्डे की आपातकालीन सेवाओं को सतर्क करना) घोषित किया गया और इसके बाद 3:34 बजे पूर्ण आपातकाल (Full Emergency) लागू कर दिया गया।  सभी 179 यात्री सुरक्षित हैं

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments