Monday, June 15, 2026
HomeLatest Newsयुद्ध नशे विरुद्ध- अमृतसर में ‘ई-रिक्शा कम मोबाइल शिकायत बॉक्स’ मुहिम...

युद्ध नशे विरुद्ध- अमृतसर में ‘ई-रिक्शा कम मोबाइल शिकायत बॉक्स’ मुहिम की शुरुआत |

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘युद्ध नशे विरुद्ध ’ मुहिम को और मजबूत करने के लिए अमृतसर में एक नई पहल की गई है। शहर के भंडारी पुल से आज “ई-रिक्शा कम मोबाइल शिकायत बॉक्स” अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई।

पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के उपाध्यक्ष जसकरन सिंह बंदेशा, पनसप (PUNSUP) के अध्यक्ष प्रभबीर सिंह बराड़ और नशामुक्ति मोर्चा के माझा कोऑर्डिनेटर दीक्षित धवन ने इन ई-रिक्शों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस विशेष अभियान के तहत ई-रिक्शा अमृतसर शहर के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र, वार्ड और मोहल्ले का दौरा करेंगे। इनका मुख्य उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें इस सामाजिक बुराई के खिलाफ एकजुट करना है।

लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के उपाध्यक्ष जसकरन सिंह बंदेशा ने बताया कि इन ई-रिक्शों पर एक विशेष शिकायत बॉक्स लगाया गया है। इस बॉक्स के माध्यम से आम जनता बिना अपनी पहचान उजागर किए नशा तस्करों के खिलाफ गुप्त शिकायत दर्ज करा सकेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस शिकायत बॉक्स से मिलने वाली सूचनाओं के आधार पर नशा तस्करों के खिलाफ तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इस अवसर पर पनसप के अध्यक्ष प्रभबीर सिंह बराड़ ने जनता से इस मुहिम को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आम लोगों के सहयोग से ही नशे को हर गली, मोहल्ले और घर से जड़ से खत्म किया जा सकता है। उन्होंने नशामुक्ति मोर्चा के स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मान सरकार की इस निर्णायक मुहिम के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments