Thursday, June 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest Newsहेरोइन की बड़ी खेप बरामद- अमृतसर

हेरोइन की बड़ी खेप बरामद- अमृतसर

पंजाब पुलिस की अमृतसर कमिश्नरेट ने एक व्यापक अभियान के तहत अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने इनके पास से 30.045 किलोग्राम हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की है पंजाब पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी दुबई (UAE) में बैठे एक बड़े ड्रग माफिया के सीधे संपर्क में थे, दुबई में बैठा यह मुख्य तस्कर सीमा पार से भारत में नशे की खेप भिजवाता था। गिरफ्तार आरोपी उसके इशारों पर तय ठिकानों से हेरोइन की डिलीवरी उठाते थे और उसे आगे पंजाब के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करते थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments