जालंधर। बढ़ती गर्मी और लगातार बढ़ रहे तापमान को देखते हुए मंडी फेंटनगंज मैनेजिंग कमेटी ने व्यापारियों और कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण फैसला लिया है। कमेटी की एक विशेष बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 25 जून से 28 जून तक मंडी फेंटनगंज पूरी तरह बंद रहेगी और इस दौरान सभी व्यापारिक गतिविधियां स्थगित रहेंगी।

कमेटी के प्रधान सुभाष पुरी और सचिव अनिल शर्मा काला ने बताया कि यह निर्णय भीषण गर्मी के कारण व्यापारियों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि उन्हें राहत मिल सके और अत्यधिक तापमान से होने वाली परेशानियों से बचाया जा सके।
बैठक में राजेश सोनी, सुदेश अरोड़ा, पवितर कौर, राजेश्वर दयाल, इंद्रपाल कश्यप मिंटू सहित अन्य सदस्यों ने भी भाग लिया और इस फैसले का समर्थन किया।


