Friday, June 12, 2026
HomeLatest Newsबहबल कलां मामले में फिर गरमाई सियासत, AAP ने सुखबीर बादल से...

बहबल कलां मामले में फिर गरमाई सियासत, AAP ने सुखबीर बादल से मांगा जवाब

चंडीगढ़, 11 जून: बहबल कलां फायरिंग और बेअदबी मामलों को लेकर पंजाब की सियासत एक बार फिर गर्मा गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के पंजाब मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने दावा किया है कि पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने एसआईटी के सामने दिए बयान में पुष्टि की है कि सुखबीर सिंह बादल ने श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष बहबल कलां फायरिंग की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए माफी मांगी थी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पन्नू ने सवाल उठाया कि यदि सुखबीर बादल ने अकाल तख्त साहिब के सामने जिम्मेदारी ली थी, तो अब सार्वजनिक तौर पर इससे इनकार क्यों कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कथित कबूलनामे की वीडियो रिकॉर्डिंग भी श्री अकाल तख्त साहिब के रिकॉर्ड में मौजूद है।

AAP नेता ने आरोप लगाया कि बेअदबी और फायरिंग मामलों में तत्कालीन अकाली-भाजपा सरकार की भूमिका पर पंजाब के लोग आज भी जवाब चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कोटकपूरा और बहबल कलां की घटनाओं में न्याय के लिए लोग वर्षों से इंतजार कर रहे हैं और जिम्मेदार व्यक्तियों को कानून के सामने जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

पन्नू ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने इन मामलों की जांच कर रही एसआईटी को बिना किसी राजनीतिक हस्तक्षेप के काम करने की पूरी स्वतंत्रता दी है, ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने दावा किया कि बेअदबी, फायरिंग और उससे जुड़े घटनाक्रमों को पंजाब कभी नहीं भूलेगा और न्याय की मांग लगातार जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments