असम के कई जिलों में गुरुवार रात को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिसके कारण लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई है।
जानकारी के अनुसार, ये झटके रात करीब 9:10 बजे महसूस किए गए। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है। इससे पहले रविवार देर रात भी असम और मेघालय सहित पूर्वी हिस्सों में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र भूटान के पास था।


