Wednesday, September 16, 2026
HomeLatest Newsलेक्चरार कैडर के 1,013 पद भरे जाएंगे; आयु सीमा में पांच साल...

लेक्चरार कैडर के 1,013 पद भरे जाएंगे; आयु सीमा में पांच साल की छूट को मंजूरी..

पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री पंजाब सरदार भगवंत सिंह मान के नेत्र्तव में हुई जिसमे आज कई अहम फैसलों को मंजूरी दे दी है मंत्रिमंडल ने एजुकेशन रिक्रूटमेंट डायरेक्टोरेट के माध्यम से लेक्चरार कैडर (ग्रुप-बी) के बैकलॉग और नए सृजित पदों सहित 1,013 मंजूरशुदा रिक्त पदों को भरने की मंजूरी  दी। कैबिनेट ने स्कूल शिक्षा विभाग में लेक्चरार कैडर के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में पांच साल की एकमुश्त छूट भी दी है। इस कदम का उद्देश्य नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना और सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना है।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular