Sunday, September 13, 2026
Homeपंजाबपंजाब भारत का स्टार्टअप हब बनने की राह पर: सीएम भगवंत मान

पंजाब भारत का स्टार्टअप हब बनने की राह पर: सीएम भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा है कि राज्य तेजी से देश के प्रमुख स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहा है और सरकार युवाओं को उद्यमिता के लिए हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है। मंगलवार को 31 स्टार्टअप्स और उनके संस्थापकों को कुल 1.07 करोड़ रुपये की सीड ग्रांट वितरित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के युवा अब केवल नौकरी तलाशने वाले नहीं, बल्कि रोजगार के नए अवसर पैदा करने वाले उद्यमी बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि किसी भी नए बिजनेस आइडिया या नवाचार को शुरुआती फंड की कमी के कारण रुकना न पड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टार्टअप्स राज्य की आर्थिक प्रगति और रोजगार सृजन में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने युवाओं से अपने कारोबार पंजाब में ही स्थापित करने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे न केवल निवेश बढ़ेगा, बल्कि राज्य में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने बताया कि सरकार नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए लगातार कदम उठा रही है और उसका लक्ष्य युवाओं को “जॉब सीकर” से “जॉब क्रिएटर” बनाना है, ताकि पंजाब की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिल सके।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular