Monday, July 27, 2026
HomeLatest Newsअफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमाई तनाव एक बार फिर बेहद गंभीर,13...

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमाई तनाव एक बार फिर बेहद गंभीर,13 नागरिकों की मौत..

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमाई तनाव एक बार फिर बेहद गंभीर हो गया है। तालिबान का आरोप है कि पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने अफगान हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करके कुनार, खोस्त और पक्तिका प्रांतों के रिहायशी इलाकों पर हवाई हमले किए। इस बमबारी में कम से कम 13 नागरिकों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हुए हैं।
तालिबान के मुख्य प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने हमलों की पुष्टि करते हुए बताया कि इन सैन्य कार्रवाइयों में जान गंवाने वालों में 11 बच्चे, एक महिला और एक बुजुर्ग शामिल हैं। दूसरी तरफ, पाकिस्तान की ओर से फिलहाल इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular