Sunday, September 13, 2026
HomeLatest Newsसप्ताह के सातों दिन रहेगा खुला बस स्टैंड जालंधर के पास खुला...

सप्ताह के सातों दिन रहेगा खुला बस स्टैंड जालंधर के पास खुला नया आधार सेवा केंद्र – माधुर बांसल

यू.आई.डी.ए.आई. प्रोजेक्ट मैनेजर मधुर बांसल ने जानकारी देते हुए बताया कि लोगों की सुविधा के लिए आधार का नया सेवा केंद्र ग्राउंड फ्लोर, एपेक्स टावर-2, होटल रेजीडेंसी के सामने बस स्टैंड के नजदीक जवाहर नगर, जालंधर में खोला गया है।

उन्होंने बताया कि इस आधार सेवा केंद्र का मुख्य उद्देश्य लोगों की सुविधा में वृद्धि करना और आधार से संबंधित सेवाओं को निर्विघ्न तौर पर उपलब्ध करवाना है।

श्री बांसल ने आगे बताया कि यहां लोग आधार नामांकन, नाम, पता और जन्म तिथि जैसे विवरणों को सुधारने के साथ-साथ बायोमेट्रिक अपडेट भी करवा सकते है। उन्होंने कहा कि यहां लोगों के बैठने के लिए उचित प्रबंध किए गए है और विशेष आवश्यकता वाले व्यक्तियों के लिए व्हीलचेयर भी उपलब्ध है।

उन्होंने यह भी बताया कि यह सेवा केंद्र सप्ताह के सातों दिन सुबह 9 बजे से शाम 5.30 बजे तक खुला रहेगा और लोग रविवार को छुट्टी वाले दिन भी इस आधार सेवा केंद्र का लाभ उठा सकते है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा लोग घर बैठे ही यू.आई.डी.ए.आई. की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करवा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यहां पंजाब सरकार द्वारा आधार कार्ड सेवाओं के संबंध में निर्धारित की गई फीस ही ली जाती है।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular